फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में अलग-अलग जगहों पर सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। संबंधित थाना पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव समोरा निवासी राजपाल ने बताया कि 27 मई को वह अपने रिश्तेदार देवी चंद वासी गांव फरीदपुर को मिलने गया था। रात को वह वहीं रुक गया। जब वह सुबह अपने गांव के लिए निकला तो साढू का लड़का बलिंद्र बोला की मुझे भी करनाल काम है। वह अपनी मोटरसाइकिल लेकर चल पड़ा। जब वह सेक्टर-4 के समीप पहुंचे तो एक कार ने बलिंद्र की बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए उसे अस्पताल लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

दूसरी ओर कुरुक्षेत्र निवासी गौरव ने बताया कि वह बीए का छात्र है। उसके पिता राजेश कुमार की करनाल बस स्टैंड के सामने डेंटिंग पेंटिंग की दुकान है। 27 मई को वह किसी काम से करनाल आया हुआ था। वह अपने पिता की दुकान पर चला गया। वहां उसके मामा सुरेश भी आए हुए थे। तीनों अलग अलग बाइक पर कुरुक्षेत्र के लिए चल पड़े। बुटाना के समीप एक कार ने उसके पिता की बाइक को टक्कर मार दी, जिससे उसके पिता घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें