फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: दयालपुरा गेट और हांसी रोड पर लगेंगे दो नए ट्यूबवेल

Thu, 05 Feb 2026 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल।
विज्ञापन

पानी की बढ़ती किल्लत दूर करने के लिए नगर निगम ने दयालपुरा गेट और हांसी रोड पर नए ट्यूबवेल लगाएगा। निगम का दावा है कि ट्यूबवेल शुरू होने पर आसपास की कॉलोनियों में रहने वाले करीब पांच हजार लोगों को पर्याप्त मात्रा में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो सकेगा।
विज्ञापन


नगर निगम ने तकनीकी सर्वे के बाद दयालपुरा गेट और हांसी रोड को ट्यूबवेल लगाने के लिए चिह्नित किया है। अधिकारियों का कहना है कि इन दोनों इलाकों से जुड़े कई मोहल्लों में पानी की सबसे ज्यादा शिकायतें आ रही थीं। ट्यूबवेलों से मिलने वाला पानी फिल्टर सिस्टम से होकर सप्लाई में छोड़ा जाएगा, जिससे रेतीली मिट्टी और गंदगी की समस्या से भी निजात मिलेगी। नगर निगम एक्सईएन प्रदीप कल्याण ने बताया कि ट्यूबवेल लगाने का काम जल्द शुरू कर दिया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें