फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: हनीट्रैप में दो और महिलाएं गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
- बुजुर्ग का वीडियो बनाकर ऐंठे थे रुपये
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। हनीट्रैप मामले में पुलिस ने दो महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले सेक्टर-4 चौकी पुलिस तीन महिलाओं को 50 हजार रुपये लेते गिरफ्तार कर चुकी है। सेक्टर-4 चौकी प्रभारी सलिंद्र कुमार ने बताया कि फरवरी में एक बुजुर्ग की शिकायत मिली थी कि कुछ महिलाओं ने उसे नशीला पदार्थ पिलाकर एक महिला के साथ आपत्तिजनक वीडियो बना ली है। अब वह उसे ब्लैकमेल कर रही हैं।
विज्ञापन

मामले की जांच की तो पता चला कि शिकायतकर्ता की बाजार में साड़ियों की दुकान है। वहां एक महिला लंबे समय से कपड़े की खरीदारी करने आती रहती थी। उस महिला ने बुजुर्ग दुकानदार से कहा कि उसकी जानकारी में एक लड़की है, उसे दुकान पर नौकरी पर रख लो। इसके बाद उस महिला ने सेक्टर-4 में उस बुजुर्ग को घर बुलाया और नशीला पदार्थ पिलाकर एक महिला के साथ उसकी आपत्तिजनक वीडियो बना ली। फिर ब्लैकमेल कर पांच लाख रुपये मांगे। इसके बाद उनकी डेढ़ लाख रुपये में बात हुई। डर कर बुजुर्ग ने पहले 30 हजार रुपये आरोपी महिलाओं को दे दिए थे। इसके बाद आरोपी महिलाएं और रुपये देने का दबाव बना रही थीं। इस मामले की शिकायतकर्ता मिलने के बाद मामला दर्ज किया गया और 50 हजार रुपये के साथ तीन महिलाओं को पकड़ा गया। इसके बाद दो अन्य महिलाओं को पकड़ा गया। जिन्हें मंगलवार को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया। इस मामले में अभी तक पांच महिलाएं गिरफ्तार हो चुकी हैं। जिनसे वह मोबाइल भी बरामद कर लिया है। जिसमें वीडियो बनाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें