फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: डेंगू के दो मरीज और मिले, 146 पहुंची संख्या

Sat, 25 Oct 2025 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। जिले में डेंगू के दो और मरीज मिले हैं। इसके बाद मरीजों की संख्या बढ़कर 146 हो गई है। वहीं, इनमें सबसे अधिक करनाल शहर से 82 मरीज शामिल हैं। इनमें 16 से 45 वर्ष वालों की संख्या अधिक है। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को 4754 घरों में डेंगू के लार्वा की जांच की तो 126 घरों में लार्वा मिला, जिनमें से 12 को नोटिस थमाया गया। इसके अलावा, इंद्री में भी डेंगू मरीजों की संख्या बढ़ी है जहां अब तक 18 मरीज मिल चुके हैं।
विज्ञापन

कुंजपुरा में 12, घरौंडा में 8, निसिंग और सांभली में 7-7, तरावड़ी में 6, बल्ला में 4 और असंध व निगदू में एक-एक डेंगू का मरीज मिला है। 16 से 45 वर्षीय 88 डेंगू मरीज मिले हैं। इसके बाद 45 वर्ष से ऊपर 28 और 6 से 15 वर्षीय 25 तो पांच वर्ष तक के 5 बच्चों में भी डेंगू पाया गया है। स्वास्थ्य विभाग लगातार सतर्कता बरतते हुए घर-घर जाकर लोगों को जागरूक कर रहा है। फिर भी लोग डेंगू की चपेट में आ रहे हैं। शहर की 16 और ग्रामीण 150 स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर डेंगू के लार्वा की जांच करते हुए लोगों को साफ सफाई रखने के लिए जागरूक कर रही है। अब तक करीब 1236024 घरों में डेंगू के लार्वा की जांच की गई जिसमें से 9429 घरों में डेंगू का लार्वा मिलने पर 3942 घरों के मकान मालिकों को नोटिस थमाया गया है। साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को 100 लोगों के डेंगू जांच के लिए सैंपल लिए हैं। वहीं अब तक विभाग 11009 लोगों के सैंपल ले चुका है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें