फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पात्र महिलाओं को मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ : उपायुक्त

Sat, 25 Oct 2025 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना के तहत 1 नवंबर से पात्र महिलाओं को 2100 रुपये प्रति माह मिलना शुरू हो जाएंगे। उपायुक्त उत्तम सिंह ने बताया कि योजना के तहत जिले की लगभग एक लाख 10 हजार 553 पात्र महिलाओं को लाभ मिलेगा। शुक्रवार को लघु सचिवालय के सभागार में योजना की समीक्षा बैठक में उपायुक्त उत्तम सिंह ने अधिकारियों को अगले दो दिनों में विशेष शिविर लगाकर महिलाओं के पंजीकरण के साथ ही उनकी पात्रता का सत्यापन सुनिश्चित करने के दिशा-निर्देश दिए।
वहीं, इससे पहले चंडीगढ़ से मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर व हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने प्रदेश के सभी उपायुक्तों से पात्र महिलाओं के आवेदनों की प्रगति रिपोर्ट पर समीक्षा की और आवेदनों की संख्या बढ़ाने के आवश्यक दिशा निर्देश दिए और कहा कि इसके लिए महिलाओं को पंजीकरण करवाने के लिए जागरूक किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार और रविवार को करा सकेंगे पंजीकरण : एसडीएम
असंध एसडीएम राहुल रैया ने आमजन को बताया कि जिन लाभार्थियों का अभी तक दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना का पंजीकरण नहीं हुआ है, उनका शनिवार और रविवार को उपमंडल प्रशासन की ओर से पंजीकरण का कार्य किया जाएगा। उन्होंने बताया कि असंध शहरवासी पंजीकरण के लिए शनिवार और रविवार को बीडीपीओ कार्यालय असंध में संपर्क कर सकते हैं। साथ ही गांव के सरपंच से संपर्क कर अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। एसडीएम राहुल ने बताया कि महिलाओं के सामाजिक व आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में हरियाणा सरकार की ओर से महत्वाकांक्षी लाडो लक्ष्मी योजना की शुरुआत की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें