फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो आरोपियों को 68 किलो चुरापोस्त के साथ दबोचा

Sun, 03 Jul 2016 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल
विज्ञापन
Absconding Ahmedabad serial blasts (2008) accused Nasir Rangrej arrested
विज्ञापन
सीआईए-2 टीम ने अलग-अलग जगह से दो आरोपियों को 68 किलो चुरापोस्त के साथ काबू किया है। आरोपियों के खिलाफ सदर थाना और सिविल लाइन में केस दर्ज करवाया गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे चुरापोस्त की यह खेप पानागढ़ कोलकाता से लेकर आयए थे। दोनों आरोपियों को शनिवार को कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


सीआईए टू के प्रभारी आजाद सिंह ने बताया कि उन्होंने अपनी यूनिट के सभी कर्मचारियों को कई छोटी-छोटी टीमों में बांटकर शहर में गश्त के लिए भेजा। इनमें से एक टीम ने एएसआई सिंघराज की अध्यक्षता में चिड़ाव मोड़ पर नाका लगाया और वहां से आने-जाने वाले हर संदिग्ध व्यक्ति और वाहन की चेकिंग शुरू की। तभी वहां से गुजर रहे एक व्यक्ति की चेकिंग की तो उसके पास से एक कट्टे में 32 किलोग्राम चुरापोस्त बरामद हुआ। व्यक्ति ने अपना नाम संदीप सिंह उर्फ दलेर सिंह वासी मंडवाल थाना राजौंद बताया।  

दूसरे मामले में एएसआई रामफल की अध्यक्षता में माल रोड व आसपास के एरिया में गश्त करते हुए बैंक कालोनी के दूसरे गेट और रेलवे ओवरब्रिज के पास एक व्यक्ति को एक बोरी के साथ पकड़ा। उसकी बोरी की तलाशी ली तो उसमें 36 किलोग्राम चुरापोस्त बरामद हुई। आरोपी सुखदेव सिंह वासी मंडवाल थाना राजौंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें