फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: ट्रक की टक्कर से दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मूनक। गगसीना और मूनक गांव के बीच रविवार रात एक ट्रक चालक ने सड़क किनारे खड़े दूसरे ट्रक को टक्कर मार दी। जिससे चालक व क्लीनर की मौत हो गई। ट्रक का टायर फटने पर वह ट्रक के साथ खड़े थे। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
शिकायत के अनुसार सागर निवासी थाना मॉडल टाउन जिला पानीपत ने बताया कि चांद सिंह निवासी रमाना जिला कैथल व दिगंबर सिंह निवासी भरतपुर भरौली राजस्थान ट्रक ड्राइवर का काम करते हैं। 30 जून की रात 10 बजे जब वह गगसीना से मूनक के बीच नजदीक मुर्गी फार्म पर पहुंचे तो अचानक उनके ट्रक का टायर फट गया। जिसके कारण उन्होंने ट्रक को सड़क किनारे खड़ा किया और टायर बदलने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह सड़क पर खड़े होकर अन्य वाहनों को इशारा कर दूर कर रहा था। इसी दौरान गगसीना की तरफ से एक तेज रफ्तार ट्रक आया और उसने सीधी उनके खड़े ट्रक में टक्कर मार दी। जिससे चांद और दिगम्बर ट्रक के पास खड़े थे तो वह ट्रक के नीचे आ गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। वह उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचा तो वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें