फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: धान घोटाले में दो खाद्य निरीक्षकों से होगी पूछताछ

विज्ञापन
विज्ञापन
- पिछले धान के सीजन में फर्जी पोर्टल से गड़बड़ी करने का मामला आया था सामने
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
असंध। अनाज मंडी असंध में फर्जी पोर्टल से धान घोटाला करने के मामले में पुलिस ने खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के दाे निरीक्षकों को पूछताछ के लिए बुलाया है। जिससे खाद्य आपूर्ति विभाग के साथ-साथ मार्केट कमेटी व अन्य राइस मिलरों में भी हड़कंप मचा है। बता दें कि खाद्य निरीक्षक याेगेश कुंडू व सुरेश कुमार की देखरेख में अनाज मंडी में धान की खरीद की गई थी। सीजन के बाद राइस मिल के खरीदार मुनीश ने पुलिस काे असंध अनाज मंडी के आढ़ती रामदत्त शर्मा एंड संस फर्म के खिलाफ शिकायत दी थी कि आढ़ती रामदत्त ने फर्जी पोर्टल बनाया है। आढ़ती ने इन पाेर्टल से पांच हजार 180 क्विवंटल धान की खरीद की थी।
यह धान करनाल के तीन राइस मिलरों ने लिया था। आढ़ती द्वारा शिकायत में आराेप लगाया था कि आढ़ती ने यह धान बाहर के राज्याें से सस्ते रेट में लाकर यहां फर्जी पाेर्टल पर दिखाकर सरकार के साथ धाेखाधड़ी की है। तभी से पुलिस इस मामले में जांच कर रही हैं। इस मामले में अधिकारियों की मिलीभगत भी बताई जा रही है। मार्केट कमेटी और खरीद एजेंसी ने किसान की धान पर मुहर लगाई है। राइस मिलर ने धान को स्वीकार किया है कि ये सब अधिकारियों की मिलीभगत के बगैर संभव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

असंध की रामदत्त शर्मा एंड संस फर्म से फर्जी पोर्टल के माध्यम से करीब पांच हजार 180 क्विंटल धान करनाल के तीन राइस मिलों में गया है। यहां से करनाल के बीआरसी ओवरसीज में करीब 4 हजार 300 क्विंटल धान, जय गोविंदा राइस मिल में करीब 300 क्विंटल धान गया और श्रीबांके बिहारी राइस मिल में करीब 580 क्विंटल धान गया है। इस मामले में जांच करते हुए पुलिस की जांच दल की तरफ से विभाग के दाे निरीक्षकों याेगेश कुंडू और सुरेश काे पूछताछ के लिए बुलाया है। इस मामले में पुलिस के अधिकारियाें का कहना है कि मामले की जांच कर रहे हैं। जांच के बाद पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें