फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में दो लोगों की गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
रत्तक रोड पर लक्ष्मी राइस मिल के समीप पैदल चल रहे तीन लोगों को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि एक व्यक्ति कार के आगे के शीशे से अंदर घुस गया। वहीं 55 वर्षीय गुरदीप गंभीर रूप से घायल हो गया। सड़क से गुजर रहे वाहन चालकों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी। दोनों मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मंगलवार रात गांव रत्तक की तरफ से तेज रफ्तार कार ने सड़क पर जा रहे तीन लोगों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक व्यक्ति उछलकर कार के शीशे से अंदर जा गिरा। कार चालक कार छोड़कर फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार से शव को निकाला। एक शव सड़क किनारे खदानों में जा गिरा। वहीं असंध के वार्ड 4 निवासी गुरदीप गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। शवों को नागरिक अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है। थाना प्रभारी कमलदीप सिंह ने बताया कि हादसे की सूचना मिली थी। कार की टक्कर से दो लोगों की मौत और एक गंभीर रूप से घायल है। मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें