फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजगार के लिए गए थे पंजाब, घर वापस लौटते हुए ट्रक ने मारी टक्कर, दो लोगों की मौत, 6 लोग घायल

विज्ञापन
मृतक मोहित - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
करनाल। मेरठ रोड पर देर रात नगला चौक के समीप एक ट्रक ने टेंपो को सीधी टक्कर मार दी टेंपो में 8 लोग सवार थे जो कि पंजाब के लुधियाना से वापस अपने घर यूपी के जिला शामली गांव भाटू खेड़ी लौट रहे थे। इस हादसे में टेंपो सवार दो व्यक्तियों की मौत हो गई और 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ये सभी रोजगार के लिए पंजाब गए हुए थे। उत्तर प्रदेश के जिला शामली के गांव भाटू खेड़ी निवासी प्रदीप ने बताया कि उनके गांव के सुनील उम्र 24 वर्ष मोहित उम्र 23 वर्ष कार्तिक, कपिल, पंकज, रजनीश,तरिष्पाल,अंशुल आदि व्यक्ति टेंपो में सवार होकर सोमवार को पंजाब के लुधियाना में काम देखने के लिए गए थे वहां उन्हें काम पसंद नहीं आया इसलिए वह घर वापस लौट रहे थे जब वह देर रात करीब 1:00 बजे मेरठ रोड पर नगला चौक के समीप पहुंचे तो यूपी की ओर से आ रहे ट्रक ने उनके टेंपो को सीधी टक्कर मार दी। टेंपो सुनील चला रहा था। सुनील और मोहित की मौके पर ही मौत हो गई। घायलो का अस्पताल मे इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
Trending Videos

NA - फोटो : AMAR UJALA
NA

NA - फोटो : AMAR UJALA
NA
विज्ञापन

NA - फोटो : AMAR UJALA
NA
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें