फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री पहुंचे करनाल, बोले- अनलॉक-2 में कई रियायतें दीं, बस सेवा शुरू करने पर करेंगे विचार

Wed, 01 Jul 2020 10:45 AM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, करनाल

सार

  • बसों का किराया बढ़ाने पर अभी फैसला नहीं
  • मिलेगा प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना का लाभ
  • प्रदेश में 1 करोड़ 75 लाख लोग होंगे लाभान्वित
विज्ञापन
मुख्यमंत्री मनोहर लाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि अनलॉक-2 में प्रदेश के लोगों को एक जुलाई से केंद्र ने कई रियायतें दी हैं और दी जाती रहेंगी, विचार कर रहे हैं। जिला स्तर और प्रदेश स्तर पर परिस्थिति के अनुसार इसे लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हालात के अनुसार बस सेवा भी आंरभ की जाएगी, लेकिन बस किराया बढ़ाने पर अभी कोई फैसला नहीं हुआ है।
विज्ञापन


बैठक के बाद सभी की सहमति से ही इस पर कोई निर्णय लिया जाएगा। मुख्यमंत्री मंगलवार को करनाल में एक शादी समारोह में हिस्सा लेने के लिए आये थे। इसके बाद पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने लोगों से कोविड-19 के प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि अनलॉक-2 में जहां सरकार की ओर से कई रियायतें दी जा रही हैं, वहीं आमजन की भी जिम्मेदारी है कि वो गाइडलाइन का सख्ती से पालन करे। तभी महामारी को मात दिया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि केंद्र की ओर से प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना का लाभ नवंबर तक बढ़ाने की घोषणा की गयी है। इससे हरियाणा में करीब 1 करोड़ 75 लाख लोगों को योजना का लाभ मिलेगा। मौके पर सांसद संजय भाटिया, जिलाध्यक्ष जगमोहन आनंद, मेयर रेनू बाला गुप्ता, उपायुक्त निशांत कुमार यादव, एसपी सुरेन्द्र सिंह भोरिया भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विपक्ष को जवाब, पहले अपने प्रदेशों में कम करें तेल के दाम

सीएम ने कहा कि कोविड-19 के चलते अर्थव्यवस्था पर प्रभाव पड़ा है, लेकिन अर्थव्यवस्था को संतुलित करने के लिए सरकार द्वारा महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। विपक्ष इस पर भी राजनीति कर रहा है। विपक्ष की सरकार राजस्थान, पंजाब में है, वहां पर तेल के दाम कम करके दिखाएं। उन्होंने कहा कि दिल्ली, पंजाब, हिमाचल से सस्ता तेल हरियाणा में मिल रहा है।

चाइनीज कंपनी के दो टेंडर रद
सीएम ने कहा कि चीन के द्वारा किए गए घिनौने कार्य को लेकर देश की जनता में भारी रोष है। इसको लेकर जनता ने चीन से सामान खरीदने का बहिष्कार किया है, हरियाणा सरकार ने भी प्रदेश में चाइनीज कंपनी के दो टेंडर रद कर दिए हैं।

लर्निंग लाइसेंस के लिए शिविर 11 को
सांसद संजय भाटिया ने कहा कि 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले सभी युवाओं का लर्निंग लाइसेंस बनाने के लिए 11 जुलाई को जिला स्तर पर कैंप लगाया जाएगा। कैंप का उद्घाटन मुख्यमंत्री मनोहर लाल करेंगे। इस कैंप में लर्निंग लाइसेंस बनाया जाएगा तथा स्टड कंपनी की ओर से इन युवाओं को हेल्मेट वितरित करना प्रस्तावित है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें