फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: तीन अवैध पिस्तौल के साथ दो बदमाशों को पकड़ा

Thu, 12 Mar 2026 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
करनाल एसटीएफ की टीम ने हथियारों के साथ पकड़े दो बदमाश।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की करनाल यूनिट ने बलडी गांव के श्मशान घाट के नजदीक से दो बदमाशों को पकड़ा है। दोनों से तीन अवैध पिस्तौल और पांच कारतूस बरामद किए गए। आरोपियों की पहचान पानीपत जिले के रेरकलां गांव निवासी सोनू पंडित और जींद जिले के रामराय गांव निवासी नवीन कुमार उर्फ चिंटू के रूप में हुई।
दोनों पर जबरन वसूली और आपराधिक गतिविधियों में शामिल गिरोहों को हथियार सप्लाई करने का आरोप है। आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करके अदालत में पेश किया। दोनों का दो दिन का पुलिस रिमांड मिला है। इस दौरान दोनों से पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

करनाल एसटीएफ प्रभारी दीपेंद्र राणा ने बताया कि टीम को सूचना मिली थी कि राष्ट्रीय राजमार्ग-44 की सर्विस लेन पर बलडी गांव के श्मशान के सामने अंडरपास के पास दो संदिग्ध अवैध हथियारों के साथ घात लगाए बैठे हैं और कथित तौर पर किसी अपराध को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। सूचना मिलते ही एसटीएफ की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर आरोपियों ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उनका पीछा किया और पकड़ लिया। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वो इन हथियारों को संगठित गिरोहों से जुड़ी आपराधिक गतिविधियों में इस्तेमाल के लिए ले जा रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें