फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: झांसा देकर आठ लाख ठगने के आरोपी दो भाई गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। एफडी में निवेश कर छह वर्ष में रुपये दोगुने करने का झांसा देकर आठ लाख रुपये ठगने के दो आरोपी भाईयों को सेक्टर 17 थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान आदर्श नगर निवासी संदीप सहल व हरदीप सहल के रूप में हुई। दोनों आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

शिवपुरी ए निवासी कुलवंत कौर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसे अपने एक रिश्तेदार के माध्यम से सहल निधि लिमिटेड कंपनी का पता लगा। यह कंपनी संदीप सेन उर्फ संदीप सहल, उसकी पत्नी मीना, भाई हरदीप सहल चला रहे हैं। इसका कार्यालय सेक्टर 17 में है। इस कंपनी में गोलनी निवासी प्रदीप कुमार सीनियर मैनेजर के रूप में कार्यरत है। इस कंपनी में एफडीआर के रूप में रुपये लगाए जाते हैं। छह वर्ष में यह कंपनी रुपये दोगुना कर देती है। लालच में आकर वह अपने रिश्तेदार के साथ कंपनी के कार्यालय में गई। जहां पर आरोपियों से मिली। जिन्होंने बताया कि उनकी कंपनी को सरकार की ओर से दवा सप्लाई का छह करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट मिला है। यह प्रोजेक्ट पूरा करना है। इसलिए वह कंपनी में लोगों से रुपये निवेश करा रहे हैं। वह लोगों से लिए रुपये को छह वर्ष में दोगुना कर वापस कर देंगे। उन्होंने आरोपियों की बातों में आकर कंपनी में आठ लाख रुपये निवेश कर दिए। इस कंपनी में रिश्तेदार वीरेंद्र व उसकी माता संतोष रानी ने भी तीन लाख रुपये निवेश किए। जब शुरू में दिए तीन लाख रुपये की एफडी का समय पूरा होने पर आरोपियों से मिली और दोगुना रुपये वापस मांगे तो आरोपी टाल मटोल करने लगे। काफी समय तक चक्कर काटने के बाद भी रुपये नहीं मिले तो पता लगा कि आरोपी इसी तरह से फर्जी कंपनियां बनाकर लोगों से ठगी करते हैं। वह लोगों को दोगुना रुपये देने के नाम पर ठगते हैं। इस मामले में सेक्टर 17 थाना पुलिस ने 20 अक्टूबर 2024 को केस दर्ज किया था। अब पुलिस ने आरोपी संदीप सहल व उसके सगे भाई हरदीप सहल को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें