फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्फ तोड़ने वाले सुए से दो भाइयों पर किया हमला एक की हत्या दूसरा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरानी रंजिश में सोमवार की देर रात बाइक सवार दो भाइयों पर पांच-छह आरोपियों ने हमला कर दिया। इसमें एक भाई की मौत हो गयी, जबकि दूसरा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने चार नामजद सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों में एक व्यक्ति पहले से हत्या के मामले में नामजद है और पैरोल पर बाहर आया हुआ है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गयी शिकायत में गांव हैबतपुर निवासी हजारा लाल ने बताया कि उसके दो बेटे हैं। प्रज्वल और उज्जवल। उसका बड़ा बेटा प्रज्वल-20 गांव में ही हेयर ड्रेसर की दुकान चलाता था। सोमवार को हैबतपुर निवासी गोरी सैनी जोकि निगदू में एक हेयर ड्रेसर की दुकान पर काम सीखता है। उसने गांव के प्रज्वल उर्फ जोनी को फोन करके किसी बहाने से निगदू आने को कहा। इस पर प्रज्वल अपने छोटे भाई उज्जवल और साथी अमित के साथ मोटरसाइकिल से निगदू गया, जहां निगदू के मेन चौक पर कुछ लड़कों ने उनका रास्ता रोक लिया और हाथापाई शुरू कर दी। इस दौरान आरोपी अजय, गांधी, बॉबी, प्रिंस और कुछ अन्य ने मिलकर प्रज्वल और उज्जवल पर बर्फ तोड़ने वाले सुए से वार किये। इसमें प्रज्वल की मौत हो गयी, जबकि हमले में उज्जवल गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया, जबकि मृतक को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मंगलवार को मृतक का पोस्टमार्टम किया गया। वहीं घटना स्थल पर डीएसपी इन्द्री रमेश चन्द और एफएसएल की टीम ने भी छानबीन की। थाना निगदू प्रभारी ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर आरोपी अजय, गांधी, बॉबी, प्रिंस और कुछ अन्य व्यक्तियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। शीघ्र ही सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
पुलिस के अनुसार निगदू में हुई हत्या की वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गयी है। फुटेज को कब्जे में लेकर आरोपियों की पहचान की जा रही है। इसमें एक आरोपी हत्या के मामले में पहले ही जेल जा चुका है और पैरोल पर बाहर आया हुआ है। अन्य आरोपियों की शिनाख्त के लिए जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें