फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: झुग्गियों से पौने चार लाख रुपये व गहने के दो संदूक चोरी

Tue, 23 Dec 2025 02:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। मधुबन थाना क्षेत्र में घोघड़ीपुर फाटक के पास बनी दो झुग्गियों से रविवार रात को चोर पौने चार लाख रुपये और चांदी के कंगन का संदूक चोरी कर ले गए। जब मालिकों को चोरी का पता लगा तो कुछ दूरी पर जंगल से खाली संदूक बरामद हो गए। मधुबन पुलिस को चोरी की शिकायत दी है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

पंजाब के जिला गुरदासपुर के थाना कानोवाल क्षेत्र के बेरी गांव निवासी फकरदीन ने बताया कि वह काफी दिनों से मधुबन थाना क्षेत्र के घोघड़ीपुर फाटक के पास पंचायती जमीन में झुग्गी बनाकर रह रहे हैं। यहीं पर उनके पशु भी हैं। फकरदीन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रविवार की रात को करीब साढ़े 12 बजे चोर उनकी झुग्गी और एक अन्य झुग्गी से दो संदूक चोरी करके ले गए। दोनों संदूक पास लगते जंगल में खाली मिले। शिकायतकर्ता ने बताया कि उनके संदूक में 1.75 लाख रुपये की नगदी थी जबकि दूसरे यानी उनके साले यूसुफ के संदूक से दो लाख रुपये नगदी, चांदी के कंगन और एक मोबाइल चोरी हुए हैं। उन्होंने यह राशि पशु व अपना पुराना ट्रैक्टर बेचकर जुटाई थी। मधुबन थाना प्रभारी गौरव पुनिया ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें