फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: दो बाइकें भिड़ीं, एक के चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। मेरठ रोड स्थित कूड़ा डंपिंग प्लांट के पास सोमवार सुबह सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। उसे पीछे से आए एक अन्य बाइक चालक ने टक्कर मार दी।
मृतक की पहचान मोनू निवासी गांव पावटी कला जिला शामली (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। मृतक के भाई मनीष कुमार ने थाना सदर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह और उसका भाई मोनू अलग-अलग मोटरसाइकिलों पर सवार होकर काम के लिए करनाल आ रहे थे।
विज्ञापन

सुबह करीब सात बजे जब वे शेखपुरा गांव के पास पहुंचे तो पीछे से तेज रफ्तार व लापरवाह तरीके से आ रही बाइक ने मोनू की बाइक को साइड से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोनू बाइक समेत सड़क पर गिर पड़ा और उसके सिर में गंभीर चोट आई।
विज्ञापन

घटनास्थल पर काफी भीड़ इकट्ठा हो गई और हादसे के तुरंत बाद आरोपी बाइक सवार भाग निकला। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को कल्पना चावला अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
शिकायतकर्ता ने आरोपी बाइक चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। थाना सदर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें