फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: रोडवेज बस की टक्कर से गई बाइक सवार दो युवकों की जान

Mon, 22 Dec 2025 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
लोगो की ओर से तोड़ा गया बस का शिशा। संवाद
विज्ञापन
घरौंडा।
विज्ञापन

घरौंडा में पुराने बस स्टैंड के पास अग्निशमन केंद्र के सामने रविवार शाम हरियाणा रोडवेज की बस की टक्कर से बाइक सवार इंदर कुमार और सचिन कुमार की मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने बस को घेर लिया। चालक ने बस लेकर भागने की कोशिश की लेकिन करीब दो सौ मीटर दूर लोगों ने घेर कर रोक लिया। चालक भाग गया। गुस्साए लोगाें ने बस में तोड़फोड़ की। जाम लगा दिया। पुलिस के पहुंचने पर हालात काबू में आए। आधे घंटे बाद जाम खोला जा सका। बस में सवार सवारियों को दूसरी बस में सवार होकर जाना पड़ा।
पुलिस के अनुसार इंदर कुमार गढ़ शरनाई के और सचिन उत्तर प्रदेश के जिला बागपत के गांव नागल निवासी थे। दोनों अलीपुर खालसा स्थित फैक्टरी में नौकरी करते थे। काम से लौट रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रविवार शाम करीब 6:30 बजे रोहतक डिपो की हरियाणा रोडवेज बस चंडीगढ़ से रोहतक की ओर जा रही थी। पुराने बस स्टैंड के पास अग्निशमन केंद्र के सामने घरौंडा से पानीपत की ओर जा रहे बाइक सवार युवकों के बस से टक्कर लगी। दोनों युवक बस के नीचे आ गए। उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन



हादसा देखते हुए आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर एकजुट हो गए। आक्रोशित लोगों ने सेन चौक के पास बस को घेरकर रोक लिया। तोड़फोड़ की। हरियाणा रोडवेज के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया। इससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। करीब आधे घंटे तक सड़क पर हंगामा होता रहा। पुलिस पहुंची और जाम खुलवाया। आधा घंटे के बाद लोग सड़क से हटे और यातायात को शुरू किया जा सका।
थाना घरौंडा प्रभारी दीपक ने बताया कि बस चालक की पहचान कर ली गई है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बस चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने और गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन




दो बेटियों के पिता थे इंदर
इंदर कुमार के भाई अर्जुन ने बताया कि वह शादीशुदा थे और उनकी दो बेटियां हैं। वह परिवार का मुख्य सहारा था। सचिन कुमार भी अपने परिवार का एकमात्र कमाने वाले थे। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि हादसे के जिम्मेदार बस चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा दिया जाए। पुराने बस स्टैंड और आसपास के इलाकों में तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाने की मांग भी उठी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें