संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। पुलिस ने दो अलग-अलग जगहों पर अवैध शराब के साथ दो तस्करों को काबू किया है। दोनों आरोपियों से पुलिस ने 174 बोतल शराब बरामद की है। सीआईए 2 इंचार्ज निरीक्षक मनोज कुमार के अनुसार उनकी टीम के एएसआई विकास कुमार की अध्यक्षता में थाना तरावड़ी क्षेत्र में गश्त के लिए रवाना किया।
थाना तरावड़ी क्षेत्र में गश्त के दौरान करनाली मोहल्ला में एक आदमी पुलिस की गाड़ी को देखकर छिपने का प्रयास करने लगा तो आरोपी रोबिद निवासी करनाली मोहल्ला, तरावड़ी को काबू कर उसके कब्जे से 132 बोतल अवैध देसी शराब बरामद की। आरोपी के खिलाफ तरावड़ी थाना में मामला दर्ज किया गया। दूसरी ओर मंगलौरा चौकी इंचार्ज एएसआई रोहताश सिंह अपनी टीम के साथ मंगलौरा नाके पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे, जो नाका पर एक गाड़ी सीआरवी होंडा को रोकने पर उसके चालक आरोपी सतनाम सिंह निवासी उत्तम नगर, दिल्ली हाल किरायेदार थाना भवन शामली उत्तर प्रदेश की गाड़ी की चेकिंग की तो शराब की 42 बोतलें बरामद की गईं। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।