फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधार कार्ड बनवाने की एवज में रिश्वत लेते दो दबोचे

Tue, 09 Jun 2015 12:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
विजिलेंस टीम ने सोमवार को गांव बाल रागड़ान में आधार कार्ड बनवाने की एवज में 50 रुपये प्रति कार्ड के हिसाब से रिश्वत लेते दोनों आरोपियाें को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


मंगलवार को आरोपियाें को कोर्ट में पेश किया जाएगा। विजिलेंस इंस्पेक्टर ओमप्रकाश भारद्वाज ने बताया कि गांव बालरागडान वासी मदन लाल की शिकायत पर कार्रवाई की गई है। शिकायत मिली थी कि रिंकू व दीपक वासी शाहाबाद प्रति कार्ड के आधार पर 50-50 रुपये ले रहे हैं।

शिकायत के आधार पर विजिलेंस ने टीम गठित की और मदन लाल को 50 रुपये देकर कार्ड बनवाने के लिए भेजा। आरोपियाें ने जैसे ही 50 रुपये लिए, टीम ने रंगे हाथों पकड़ लिए। दिनभर में आरोपियों ने 27 कार्ड बनाए। तलाशी लेने पर आरोपियों की जेब से 1140 रुपये बरामद किए हैं, जबकि आधार कार्ड नि:शुल्क बनाए जाते हैं। इंस्पेक्टर ओमप्रकाश भारद्वाज ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें