फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: प्रेम विवाह के ढाई महीने के बाद ही महिला ने खाया विषाक्त पदार्थ, मौत

Mon, 10 Nov 2025 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

करनाल।
बांसो गेट निवासी 18 वर्षीय नवविवाहिता रिया की संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खानं से मौत हो गई। रिया ने ढाई महीने पहले ही पड़ोसी चिराग से प्रेम विवाह किया था।
पिता ने ससुराल पक्ष पर रिया को जबरदस्ती जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। परिजन का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग उनकी बेटी को दहेज न लाने और सारा दिन सोने की बात कहकर परेशान करते थे। शनिवार को रिया ने इस बारे में अपनी मौसी को फोन करके बताया था। पहले मायके पक्ष के लोग पोस्टमार्टम न करवाने की बात के लिए अड़े थे। बाद में पुलिस ने परिजन को समझाया और शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन


बांसो गेट निवासी मृतक रिया के पिता विनोद कुमार ने बताया कि शनिवार शाम को रिया के ससुराल से फोन आया था। उसके बीमार होने के बारे में बताया गया था। सूचना मिलने पर वह तुरंत अस्पताल पहुंचे, लेकिन तब तक रिया की मौत हो चुकी थी। जब उन्होंने अस्पताल में बात की तो पता चला कि रिया को कोई जहरीला पदार्थ दिया गया है। विनोद कुमार का कहना है कि उनकी बेटी कभी इस तरह का कदम नहीं उठा सकती। चिराग के साथ शादी करने के लिए रिया परिवार से लड़ती थी, तो वह ऐसा कदम कैसे उठाती।
पिता का आरोप है कि ससुराल वाले बेटी के साथ मारपीट करते थे। उसने अपनी माता को फोन करके बताया था कि कम दहेज लाने की बात कहकर सुसराल पक्ष के लोग ताने देते हैं। अक्सर ससुराल पक्ष के लोग कहते थे कि बेटे की कहीं और शादी कर देंगे।

-

मौसी को कहा था, सास हाथ धोकर पीछे पड़ी
रिया के पिता विनोद का आरोप है कि शनिवार को बेटी ने अपनी मौसी से फोन पर बात की थी। कहा था कि ससुराल वाले कहते हैं कि हमें दहेज वाली चाहिए, इसलिए उसे मार देंगे। घर का सारा काम कराने के बाद उसे खाना भी नहीं देते थे। रात को उसके साथ मारपीट की जाती थी। रिया ने अपनी मौसी को फोन कर कहा था कि सास उसके पीछे हाथ धोकर पड़ी है।
विज्ञापन




रिया के शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजन को सौंप दिया है। लड़की के पिता विनोद की शिकायत पर रिया के पति चिराग, देवर देव, उसकी सास व ससुर पर दहेज के लिए परेशान करने सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। -प्रवीन कुमार, थाना प्रभारी, शहर थाना, करनाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें