फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैन नंबर अपडेट करने के नाम पर ठगे ढाई लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। बैंक खाता ब्लॉक होने और उसे चालू रखने के लिए पैन नंबर अपडेट करने के नाम पर 2.54 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

तरावड़ी निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि नौ सितंबर को उसके मोबाइल पर मैसेज आया। जिसमें खाता ब्लॉक होने और उसे जारी रखने के लिए खाते से पैन कार्ड अपडेट करने की सूचना दी गई। जिसके बाद उसने मैसेज में आए लिंक पर क्लिक कर दिया। फिर एक अनजान नंबर से कॉल आई और उससे दस्तावेज सत्यापित करने के लिए अन्य जानकारियां मांगी। कुछ देर बाद उसके खाते से तीन बार में 24,996 रुपये, 1,39,800 रुपये और 90,000 रुपये कट गए। इस तरह उसके खाते से कुल दो लाख 54 हजार 796 रुपये कट गए। इसके बाद उसने तुरंत एसबीआई नीलोखेड़ी जाकर अपना खाता बंद करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें