फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम आवास के बाहर पथराव करने वाले दो आरोपी रिमांड पर

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के प्रेम नगर स्थित आवास के बाहर शुक्रवार रात पथराव करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। पांच आरोपी फरार हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द उन आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। शुक्रवार रात दो बाइक व एक स्कूटी पर सवार होकर करीब सात युवक सीएम आवास पर गए और उन्होंने पथराव किया।
विज्ञापन

पत्थरों की आवाज सुनकर सुरक्षा में तैनात सिपाही सचिन जब बाहर आया तो युवकों ने उस पर भी पथराव किया। इसके बाद सिपाही ने पुलिस को सूचना दी। तब तक आरोपी फरार हो गए। रामनगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर दो आरोपी शिवम बहल निवासी न्यू प्रेम नगर व गौरव कुमार निवासी रामनगर को पकड़ लिया।
आरोपी शुभम खिल्लन निवासी शांति नगर, सिमरदीप सिंह निवासी शिव कॉलोनी, ध्रुव सचदेवा, सागर सरबाता व सिंगला सरबाता फरार चल रहे हैं। आरोपियों ने खुलासा किया कि दहशत फैलाने के लिए उन्होंने सीएम आवास पर पथराव किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें