संवाद न्यूज एजेंसी
घरौंडा। विग काॅलोनी में बैंक के चीफ मैनेजर रणजीत कुमार और मैनेजर संदीप पर हमला करके घायल करने के आरोपी विग काॅलोनी निवासी जयकुमार और प्रवीण को घरौंडा थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घरौंडा थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि आरोपी जयकुमार ने बैंक से करीब 45 लाख रुपये का लोन लिया था, जिसमें से 19 लाख रुपये बकाया रहने के चलते बैंक ने मकान की नीलामी की थी। नीलामी पूरी होने के बाद कब्जा प्रक्रिया शुरू की गई थी।
4 नवंबर की शाम केनरा बैंक के बैंक अधिकारी रणजीत और मैनेजर संदीप विग काॅलोनी में मकान का कब्जा लेने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान ड्यूटी मजिस्ट्रेट अरविंद यादव और पुलिस बल मौजूद था। जैसे ही बैंक अधिकारी मकान का कब्जा लेने पहुंचे आरोपी ने विरोध कर दिया। आरोपियों ने बैंक अधिकारी रणजीत कुमार और संदीप कुमार को घायल कर दिया था। आरोपियों ने बैंक मैनेजर की गाड़ी में भी तोड़फोड़ कर दी थी। पुलिस ने वीरवार को मुख्य आरोपी जयकुमार और प्रवीण को गिरफ़्तार कर लिया है। दोनों को अदालत में पेश कर तीन दिन का रिमांड हासिल किया है। रिमांड के दौरान हमले में शामिल अन्य लोगों को गिरफ्तार किया जाएगा।