फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: नौकरी के नाम पर ठगी का आरोपी दिल्ली एयरपोर्ट से काबू

Fri, 21 Nov 2025 02:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। लोगों को सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर फर्जी कागजात तैयार करके ठगी करने का आरोपी वार्ड 24 सोनीपत निवासी जितेंद्र को थाना शहर पुलिस ने दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया। जहां से पांच दिन का रिमांड मंजूर किया है। रिमांड के दौरान ठगी का पैसा बरामद किया जाएगा और अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन


पुलिस महानिदेशक के आदेशानुसार चलाए जा रहे ऑपरेशन ट्रैकडाउन के तहत थाना शहर पुलिस टीम प्रभारी ने सूचना के आधार पर आरोपी जितेंद्र को दिल्ली एयरपोर्ट से काबू किया। आरोपी अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर लोगों को सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी करता था। इस काम में दिल्ली निवासी आरोपी राहुल व कुरुक्षेत्र निवासी राहुल और दीपक नकली दस्तावेज तैयार कर फर्जी नौकरी का फॉर्म तैयार करके लोगों को दिखा देते थे, इसी आधार पर पैसे ठगते थे। उचाना गांव निवासी मुनीम कुमार ने पुलिस को शिकायत दी थी। पुलिस ने 9 नवंबर 2023 को धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करके जांच शुरू कर दी थी। पुलिस इस मामले में पांच आरोपियों को पहले गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें