फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक खाते से 20 हजार रुपये की राशि गायब

Tue, 14 Jan 2014 12:38 AM IST
अमर उजाला, कैथ्ाल
विज्ञापन
विज्ञापन
राजौंद। पंजाब नेशनल बैंक के उपभोक्ता ने बैंक से 20 हजार रुपये गायब होने का आरोप लगाया है। इस बारे में उसने पुलिस को भी शिकायत देकर  है। उधर, बैंक अधिकारी एटीएम से यह राशि निकलने की बात कह रहे है।
विज्ञापन


नरेंद्र पुत्र पितांबर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका पंजाब नेशनल बैंक राजौंद में खाता है। दिनांक 7 जनवरी 2014 को जब वह बैंक से दो लाख की राशि लेने बैंक पहुंचा तो उसके खाते से 6 जनवरी कोे पांच पांच हजार रुपये की चार बार निकासी दिखाई गई, जबकि उसने यह पैसे निकाले ही नहीं थे। इस बारे में जब उसने शाखा प्रबंधक से संपर्क किया तो उन्होंने बताया कि यह पैसे एटीएम से निकाले गए हैं।

उसने बताया कि पिछले 15 दिनों से लगातार एटीएम कार्ड उसके पास है और बिना ए टी एम कार्ड के कोई पैसे किस तरह निकाल सकता है। उसने बताया कि अगर इसी तरह बैंकाें से पैसे गायब होते रहे तो बैंक उपभोक्ता का बैंकाें से विश्वास उठ जाएगा।
विज्ञापन


इस बारे शाखा प्रबंधक चंद्र प्रकाश अरोड़ा ने बताया कि यह राशि स्टेट बैंक ऑफ पटियाला असंध से निकाली गई है। एटीएम से यदि पैसा निकालता है तो बैंक शाखा अधिकारी क्या कर सकते हैं।
उधर, कुरुक्षेत्र सर्कल के सीनियर मनेजर आई टी श्रीनिवास ने बताया कि राजौंद शाखा प्रबंधक को इस बारे में उपभोक्ता को साथ लेकर थाने में एफआरआई दर्ज करवाने को कहा गया है। ताकि पुलिस के सहयोग से उक्त कार्यवाही करके राशि निकालने वाले का चेहरा सामने लाया जा सके। उन्हाेंने बताया कि बैंक से उस दिन के फुटेज मंगवाकर भी पैसे निकलवाने वाले की पहचान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें