फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्यूबवेल की होदी से मिला लापता का शव

Thu, 07 Jul 2016 11:24 PM IST
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल जिले के घरौंडा कस्बा स्थित गांव गगसीना के खेतों में ट्यूबवेल की होदी से व्यक्ति का शव मिला है। खेत मालिक की सूचना पर पुलिस ने होदी से शव निकलवाकर मोर्चरी हाउस भेज दिया है। मृतक की पहचान बांसा निवासी सेवा सिंह (45) पुत्र मोमन के रूप में हुई है। वह उसी खेत के मालिक विजय के पास नौकरी करता था। पुलिस ने हर एंगल से जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक वीरवार को गगसीना निवासी विजय अपने खेतों में धान को पानी देने के लिए गया तो उसे ट्यूबवेल की होदी से दुर्गंध आने लगी। इसकी सूचना उसने आसपास के खेतों में काम कर रहे किसानों को दी। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को भी दी। पुलिस के पहुुंचने पर जब ग्रामीणों ने होदी की जांच की तो उसमें से सेवा सिंह का शव मिला। वह पिछले पांच दिनों से घर से लापता था। इसकी शिकायत परिजनों ने पुलिस को पहले ही दे रखी थी।

परिजनों के अनुसार सेवा सिंह गगसीना निवासी विजय के खेतों में कार्य करता था। 4 जुलाई को उसका खाना रखकर आए थे और वह खाना 5 जुलाई तक ऐसे ही रखा रहा, लेकिन सेवा सिंह घर से गायब था। खेत मालिक विजय ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी। मूनक चौकी प्रभारी नरेश कुमार ने बताया कि विजय के खेतों में ट्यूबवेल की होदी से बांसा निवासी सेवा सिंह शव मिला है। मामले की हर एंगल के जांच की जा रही है। इसमें जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें