फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चींटी की तरह बिना थके लक्ष्य प्राप्ति तक करें प्रयास : प्रीति

विज्ञापन
324-असंध. गांव दुपेड़ी के अड्डे पर प्रीति का स्वागत करते विधायक शमशेर सिंह गोगी।
विज्ञापन
असंध। यूपीएससी पास करने वाली गांव दुपेड़ी की निवासी प्रीति बेनीवाल का शनिवार को गांव पहुंचने पर ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत किया गया। इस मौके पर प्रीति ने कहा कि जिस तरह से चींटी बिना थके धीरे-धीरे अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर रहती है, उसी तरह से विद्यार्थी भी अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए निरंतर प्रयासरत रहें। यही सफलता का मंत्र है।
विज्ञापन

इससे पहले गांव पहुंचने पर प्रीति से गांव के अड्डे पर ही महिलाओं ने रिबन कटवाया। फिर ट्रैक्टर पर बैठकर उन्हें गांव के दादा खेड़ा तक लेकर लाया गया। जहां माथा टेकने के बाद गांव की चौपाल में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। इस दौरान विधायक शमशेर सिंह गोगी ने भी प्रीति को पुष्पगुच्छा देकर मिठाई खिलाई।
लोगों को संबोधित करते हुए प्रीति ने चींटी का उदाहरण देते हुए कहा कि मनुष्य को अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब हम संघर्ष करते हैं तो हमें ऐसा लगता है कि हमारे रास्तों में बहुत सी बाधाएं हैं परंतु दृढ़ संकल्प करके हम सभी बाधाओं को दूर करते हुए आगे बढ़ सकते हैं। हमें कभी भी जीवन में निराशावादी नहीं होना चाहिए। इस दौरान जजपा हल्का प्रधान सतीश बल्हारा, सरपंच गुलजार, मास्टर दर्शन, बलजीत सिंह, रघुबीर, सराजुद्दीन, मदन मास्टर सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

सोशल मीडिया का प्रयोग पॉजिटिव करें
यूपीएससी में 754वीं रैंक लाने वालीं प्रीति बेनीवाल ने बताया कि आप सोशल मीडिया का प्रयोग पॉजिटिव कर सकते हैं। यह प्रयोग सफलता में सहायक है। दरअसल स्टडी के अधिकतर पेज सोशल मीडिया पर बने हुए हैं। यहां से सेल्फ स्टडी की जा सकती है। उन्होंने कहा कि अगर कोई मोबाइल का आदी है तो वह मोबाइल पर ही प्रतियोगी परीक्षा की बेहतरीन तैयारी कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें