फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान से भरा ट्रक पलटने से टूटा खंभा, सप्लाई बंद

Wed, 02 Nov 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
विज्ञापन
रक पलटने से टूटा खंभा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
तरावड़ी रेलवे ओवरब्रिज के ठीक आगे धान से भरा एक ट्रक सड़क में बने बड़े गड्ढे के कारण पलट गया। धान से भरा ट्रक जैसे ही पलटा उसके साथ ही सड़क किनारे खड़ा बिजली खंभा भी टूट गया। इससे आसपास के इलाके की बिजली की सप्लाई भी बंद हो गई। ट्रक को दोपहर बाद तक भी नहीं उठाया गया था। हादसा सुबह के वक्त हुआ इसलिए नुकसान भी बड़ा नहीं हुआ, क्योंकि दिन भर इस जगह पर भारी भीड़ व बैंक कर्मियों की गाड़ियां खड़ी होती हैं और यह हादसा अगर दिन के समय होता तो बड़ा नुकसान हो सकता था। ट्रक के पलटने से ओवरब्रिज पर लंबा जाम भी दिनभर लगा रहा और पुलिस कर्मी को खुलवाने के लिए दिनभर जूझते रहे।
विज्ञापन


पिछले कई दिनों से रेलवे ओवरब्रिज के ठीक आगे सड़क लगातार बैठ रही हैं। सड़क बैठने का कारण सडक़ के नीचे पिछले साल डाली गई सीवरेज पाइप लाइनें हैं। लगातार बैठ रही सड़क के कारण इस तरह के हादसे का अंदाजा पहले ही लगाया जा रहा था। इस बारे में कई लोगों ने इसकी शिकायत लोकनिर्माण विभाग को भी थी, लेकिन हादसे के बाद ही जागना शायद सरकारी अधिकारियों की आदत बन गई है। ट्रक पलटने के बाद आज आसपास के इलाके की लाइट गुल रही। इसके कारण लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। इस बारे में थाना प्रभारी ने बताया कि आज सुबह करीब छह बजे धान से भरा ट्रक पलट गया जिसे वहां से उठाने का प्रयास किया जा रहा है। ट्रक के पलटने से बिजली का खंभा टूट गया। इस बारे में बिजली निगम के अधिकारियों को सूचित किया जा चुका है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें