फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: वाहन की टक्कर से पलटी ट्रॉली, बिखरा धान

Thu, 23 Oct 2025 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तरावड़ी। नेशनल हाईवे-44 पर तरावड़ी के पास बुधवार को धान से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। अज्ञात वाहन की टक्कर से पलटी ट्राली में लदा धान हाईवे पर बीच सड़क बिखर गया। इससे अफरा तफरी मच गई। वाहनों के ब्रेक लगने के कारण हाईवे पर जाम की स्थिति भी बन गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से ट्रॉली को सीधा करने का कार्य शुरू किया गया।
विज्ञापन


किसान राजेश ने बताया कि ट्रॉली कुरुक्षेत्र से तरावड़ी मंडी की ओर जा रही थी। इसी दौरान पीछे से किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। गनीमत यह रही कि ट्रैक्टर चालक सुरक्षित बच गया। हादसे के बाद सड़क पर धान के दाने बिखर गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने यातायात को साइड से निकालकर जाम को खुलवाया। हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई थीं। पुलिस ने बताया कि फिलहाल ट्रॉली को क्रेन की मदद से सीधा कर लिया गया है और धान को इकट्ठा करने का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें