फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: तिरंगे लहराए, 1200 युवाओं ने दिया एकता का संदेश

Tue, 23 Sep 2025 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
01.... गुरुद्वारा डेरा कार सेवा से निकाली गई राष्ट्रीय एकता रैली के दौरान सेल्फी लेते राजस्थान  - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
संवाद न्यूज, एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। निफा की ओर से आयोजित राष्ट्रीय एकता रैली 34 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के 700 से अधिक जिलों के लगभग 1200 युवाओं ने हाथों में तिरंगे लेकर राष्ट्रीय एकता व अखंडता का संदेश दिया। डेरा कार सेवा से बाबा सुखा सिंह ने रैली को हरी झंडी दिखाई।
संस्था नेशनल इंटीग्रेटेड फोरम ऑफ आर्टिस्ट्स एंड एक्टिविस्ट्स (निफा) की सिल्वर जुबली के अवसर पर निकाली गई रैली में राष्ट्रीयता के रंग बिखेरे। विभिन्न राज्यों से आए युवक साथ मिलकर ढोल की थाप पर नाचे। मानो कह रहे हों कि राज्य अलग-अलग हो सकता है लेकिन दिल एक ही है। तेज धूप व गर्मी के बावजूद युवाओं की ऊर्जा में कोई कमी नहीं थी। व्यापार मंडल के पदाधिकारी हरमीत सिंह हंस व आर्य समाज की और से राष्ट्रीय एकता रैली में शामिल युवाओं पर फूलों की वर्षा की गई।
विज्ञापन

रैली में आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मणिपुर, मेघालय, मिज़ोरम, नागालैंड, ओडिशा, पंजाब, राजस्थान, सिक्किम, तमिलनाडु, तेलंगाना, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल और साथ ही केंद्र शासित प्रदेशों में से चंडीगढ़, दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव, दिल्ली, लक्षद्वीप, पुडुचेरी से युवा इस आयोजन में शामिल हुए। सभी युवा अपने अपने राज्य की पारंपरिक वेशभूषा में थे।
निफा के संस्थापक अध्यक्ष प्रीतपाल सिंह पन्नू ने बताया कि इस देश की विशेषता इसकी विभिन्नता में छिपी हुई है। राष्ट्रीय संयोजक एडवोकेट नरेश बराना ने भी विगत 25 वर्षों में संस्था की ओर से देश को जोड़ने के लिए किए गए कार्यों का जिक्र किया। वर्तमान में निफा की राष्ट्रीय प्रधान कर्नाटक से आईं डॉ. अश्विनी शेट्टी ने राष्ट्रीय एकता रैली में बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं के शामिल होने पर प्रसन्नता जाहिर की। निफा के महासचिव ब्रह्म सरूप शर्मा, हरियाणा प्रदेश के अध्यक्ष श्रवण शर्मा ने मेहमानों का स्वागत किया।
विज्ञापन



01.... गुरुद्वारा डेरा कार सेवा से निकाली गई राष्ट्रीय एकता रैली के दौरान सेल्फी लेते राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

01.... गुरुद्वारा डेरा कार सेवा से निकाली गई राष्ट्रीय एकता रैली के दौरान सेल्फी लेते राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

01.... गुरुद्वारा डेरा कार सेवा से निकाली गई राष्ट्रीय एकता रैली के दौरान सेल्फी लेते राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें