फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: कांग्रेस ने शुरू किया विपक्ष आपके समक्ष अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। कांग्रेस के शहरी जिला प्रधान पराग गाबा ने सोमवार को करनाल में विपक्ष आपके समक्ष अभियान की शुरूआत की। पहले दिन वार्ड एक के कैलाश गांव में कार्यक्रम आयोजित कर सरकार की नीतियों की पोल खोली। इलम सिंह के निवास पर हुए कार्यक्रम में जिला प्रधान ने कहा कि आय दोगुणी करने का वादा करने वाली सरकार ने किसानों को कर्ज के बोझ तले दबा दिया है। करनाल शहर और आसपास के गांवों में पानी, सीवर, सड़क और बिजली की समस्याएं दिन-प्रतिदिन बढ़ रही हैं। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप शर्मा, भीम सैन मेहता, मनोज वधवा व युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष रजत लाठर ने भी भाजपा सरकार पर निशाना साधा। इस मौके पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप शर्मा, अंकित चौहान, पूर्व मेयर प्रत्याशी मनोज वधवा सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें