संवाद न्यूज एजेंसी
तरावड़ी। कस्बे के किसान भवन से तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा निकाली गई। इसमें सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधि शामिल हुए। लोगों ने हाथ में तिरंगे लेकर भारत माता के जयकारे लगाए। तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा तरावड़ी मंडी के किसान भवन से शुरू होकर अनाज मंडी, सौंकड़ा रोड़, करनाली गेट, मुख्य बाजार, रेलवे रोड, पालिका रोड से होते हुए शहीद भगत सिंह चौक पर भगत सिंह की प्रतिमा पर फूल-माला पहनाकर संपन्न हुई।
यात्रा की अगुवाई नीलोखेड़ी विधानसभा के विधायक भगवान दास कबीरपंथी ने की। विधायक ने कहा कि भारत की पाकिस्तान पर युद्ध में जीत के मौके पर सेना और जनता का मनोबल बढ़ाने के लिए तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा निकाली जा रही है। आज का यह दिन केवल एक आयोजन नहीं बल्कि राष्ट्र भक्ति के जज्बे और बलिदान की भावना को सच्ची श्रद्धांजलि देने का अवसर है। हम यहां तिरंगा यात्रा के माध्यम से उन महान सपूतों को नमन करने के लिए एकत्रित हुए हैं, जिन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के तहत देश की रक्षा की और तीन दिनों में ही पाकिस्तान को घुटनों पर लाने का काम किया।
इस दौरान तरावड़ी भाजपा मंडल के प्रधान शिवम बंसल, मंडी प्रधान सुभाष गुप्ता, अग्रवाल सभा प्रधान रमेश गुप्ता, नरेश बंसल, शीशपाल गुप्ता, राजबीर, नीटू सिंगला, शिवशंकर, नगर पालिका प्रधान वीरेंद्र बंसल, पार्षद नरेश गाबा, पार्षद ओमप्रकाश गाबा, पार्षद प्रतिनिधि लखविन्द ढिल्लो, जय मां सेवा मंडल व भाविपा प्रधान रामपाल लाठर, भाजपा नेता राकेश गर्ग, पूर्व प्रधान प्रवीण गुप्ता, रंजीत भारद्वाज, अनिल सिंगला, पवन कुमार, रिंकू खुराना, आत्म प्रकाश, रामकुमार गुप्ता, संजय सैन भी यात्रा में शामिल हुए।