.कार्यक्रम में जानकारी देते जेसीआई करनाल एजाइल की महिला विंग की सदस्य। स्वयं
इंद्री। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा आतंकी हमले में शहीद 40 सीआरपीएफ जवानों को शनिवार को भारत नवनिर्माण सेना ने श्रद्धांजलि अर्पित की। इंद्री के शहीदी चौक पर विशेष सभा आयोजित की गई। राष्ट्रभक्ति का संकल्प लिया गया। अध्यक्ष धर्मपाल शांडिल्य ने कहा कि 14 फरवरी 2019 को पुलवामा में जैश-ए-मोहम्मद के आत्मघाती हमले में 40 जवान शहीद हुए थे। हर वर्ष इस दिन शहीदों को याद किया जाता है, जबकि विश्व वैलेंटाइन डे मनाता है। संवाद
स्तन कैंसर के लक्षण दिखें तो करवाएं तुरंत जांच
करनाल। जेसीआई एजाइल की महिला विंग ने मॉडल टाउन के निजी होटल में स्वास्थ्य चर्चा पर जागरूक कार्यक्रम का आयोजन किया। ब्रेस्ट एंडोक्राइन सर्जन डाॅ. दीप्ति सिंह ने कहा कि वर्तमान में स्तन कैंसर तेजी से फैल रहा है। अगर स्तन कैंसर संबंधित कोई भी लक्षण महसूस होता है तो तुरंत चिकित्सक से जांच करवाएं। महिला विंग अध्यक्ष अंजलि कालरा, अमृता अरोड़ा, पीडी रोजी सलूजा, सुमन तनेजा, रितु सूर और वंशिका बठला आदि मौजूद रहीं। संवाद
.कार्यक्रम में जानकारी देते जेसीआई करनाल एजाइल की महिला विंग की सदस्य। स्वयं