फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: सुगम संगीत में अरुण, लोकनृत्य में पुष्पा सर्वोत्तम

Sun, 15 Feb 2026 02:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
 इंद्री शहीद उधम सिंह राजकीय महाविद्यालय में आयोजित संस्कृतिक कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति देती
विज्ञापन
इंद्री।
विज्ञापन

मटक माजरी स्थित शहीद उधम सिंह राजकीय महाविद्यालय में दोदिवसीय युवा तरंग सांस्कृतिक महोत्सव की शनिवार को शुरुआत हुई। संगीत वादन और गायन विभाग की ओर से भजन, सुगम संगीत, लोकगीत, युगल गीत, अर्ध-शास्त्रीय नृत्य और समूह नृत्य जैसी विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित की गई। भजन, सुगम संगीत में अरुण और अर्धशास्त्रीय, समूह व लोकनृत्य में पुष्पा ने बाजी मारी।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. महेंद्र सिंह बागी ने संबोधन में कहा कि विद्यार्थियों का समुचित व संपूर्ण विकास करने के लिए समय-समय पर इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया जाता हैं। मंच संचालन डॉ. दीपा और डॉ. गुलाब सिंह ने किया। मुख्य अतिथि राजकीय कन्या महाविद्यालय के संगीत विभाग से सेवानिवृत एसोसिएट प्रो. सावित्री कंबोज और शेर सिंह कंबोज ने शिरकत की। कार्यक्रम में शहादत दिवस पर शहीद उधम सिंह की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।
विज्ञापन


-महोत्सव के महारथी
भजन : अरुण, शगुन व रिंका विजयी रहे
सुगम संगीत (पुरुष) : अरुण प्रथम, लविश द्वितीय व आर्यन तृतीय
सुगम संगीत (महिला) : शगुन प्रथम, जसमीत द्वितीय व शिवानी तृतीय
लोकगीत (पुरुष) : मयंक प्रथम, सौरव द्वितीय
लोकगीत (महिला) : शगुन प्रथम, जसमीत द्वितीय व शिवानी तृतीय
युगल गीत : शिवानी आर्यन प्रथम, लविश, हर्षिता द्वितीय और अरुण आर्यन तृतीय
अर्ध-शास्त्रीय नृत्य : पुष्पा प्रथम, साहिबा द्वितीय व महक तृतीय
समूह नृत्य : पुष्पा, साक्षी प्रथम, रुखसाना, परनीत द्वितीय व शिवानी, साहिबा तृतीय
लोक नृत्य : पुष्पा प्रथम, साहिबा द्वितीय और सौरभ व महक तृतीय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें