करनाल। कांग्रेस सेवादल ने आजाद भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर उन्हें नमन किया। कर्ण पार्क में जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनके देशहित में किए गए कार्यों को याद किया गया।
विज्ञापन
सेवादल के नेताओं ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू देश को प्रगति के पथ पर ले जाने वाले पथप्रदर्शक थे। उन्होंने आजादी के बाद देश की बागडोर संभाली और विकास के लिए कई पंचवर्षीय योजनाएं आरंभ कीं। उन्होंने देश को गुलामी के अंधकार से निकालकर विकास का मार्ग दिखाया। जवाहरलाल नेहरू बच्चों को बहुत प्यार करते थे। इस अवसर पर जिला प्रधान अनिल शर्मा, प्रदेश महासचिव जसबीर पान्नु और प्रदेश सचिव बलजीत चौहान समेत कई पदाधिकारी मौजूद थे। संवाद