फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: शतरंज प्रतियोगिता के चयन के लिए 29 को पंचकूला में ट्रायल

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। अखिल भारतीय सिविल सेवा शतरंज (पुरुष एवं महिला) प्रतियोगिता 2025-26 का आयोजन 17 से 26 फरवरी तक त्यागराज स्टेडियम आईएनए, नई दिल्ली में होगा। इसमें हरियाणा राज्य की टीम के लिए चयन ट्रायल 29 जनवरी को सुबह 10 बजे ताऊ देवी लाल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स पंचकूला में आयोजित किया जाएगा।
जिला खेल अधिकारी राजबीर रंगा ने बताया कि ट्रायल में चयनित खिलाड़ी नई दिल्ली में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। टीम की संरचना 14 सदस्य (06 पुरुष, 06 महिला, 01 मैनेजर और 01 कोच) की होगी। जिला खेल अधिकारी पंचकूला को इस चयन प्रक्रिया के लिए कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि केंद्रीय सिविल सेवा सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा बोर्ड के निर्देशों के अनुसार रक्षा सेवाओं, पुलिस, अर्धसैनिक बलों और आरपीएफ/सीआईएसएफ जैसे वर्दीधारी कर्मी, स्वायत्त निकायों, उपक्रमों और सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के कर्मचारी, दैनिक वेतन भोगी या कैजुअल कर्मचारी, अस्थायी ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी व नए कर्मचारी जिन्होंने नियमित सेवा में 6 महीने का समय पूरा नहीं किया इन श्रेणियों के कर्मचारी इस प्रतियोगिता के लिए पात्र नहीं होंगे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि चयन स्पर्धा में भाग लेने के लिए आने-जाने का किराया और टीए/डीए खिलाड़ी के संबंधित विभाग की ओर से ही वहन किया जाएगा। प्रतिभागियों को अपने संबंधित विभाग से इस आशय का प्रमाणपत्र लाना अनिवार्य होगा कि वे उसी विभाग के नियमित कर्मचारी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें