फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: जम्मू मेल से सिर्फ अंबाला कैंट तक सफर

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। रेलवे मार्गों पर मरम्मत कार्य के कारण उत्तर रेलवे ने 22 ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया है। करनाल में जम्मू मेल से सिर्फ अंबाला कैंट तक सफर कर पाएंगे। पुल नंबर 17 कठुआ-माधोपुर, पुल नंबर 163 शहीद कप्तान तुषार महाजन-चक रखवाल, पुल नंबर 137 और पुल नंंबर 232 पठानकोट-कंदौरी पर मरम्मत कार्य किया जाना है।
22 में से तीन ट्रेनों का अप-डाउन ट्रैक एक दिसंबर तक बंद रहेगा। आठ ट्रेनों का सफर अगले साल मार्च तक आधा रहेगा। यानी इन ट्रेनों को बीच में ही रोक लिया जाएगा। 11 ट्रेनों का परिचालन 31 मार्च, 2026 तक रद्द रहेगा। इसके बाद इनका पुन: संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन

इनमें नई दिल्ली से लेकर अंबाला की ओर आवागमन करने वाली कई ट्रेनें शामिल हैं। सिर्फ एक ट्रेन का ठहराव करनाल रेलवे स्टेशन पर है। यह ट्रेन नंबर 20433 जम्मू मेल 31 मार्च, 2026 तक अपना सफर आधा तय कर पाएगी। उत्तर रेलवे ट्रैक पर प्रतिदिन दौड़ने वाली यह ट्रेन सूबेदार गंज से लेकर श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा स्टेशन तक जाती है। अब इसका सफर अंबाला कैंट तक ही रहेगा। इस ट्रेन को 31 मार्च 2026 तक शॉर्ट टर्मिनेट रखने का फैसला लिया गया है। इसका रोजाना करनाल में ठहराव रात को करीब 10:15 बजे होता है। अब शहर के लोग इस ट्रेन के माध्यम से सिर्फ अंबाला कैंट तक की दूरी तय कर पाएंगे। एक अप्रैल 2026 के बाद उत्तर रेलवे की ओर से इसे बहाल किया जा सकता है।
विज्ञापन

उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर ने बताया कि रेलवे के पुलों के निर्माण और मरम्मत के काम की वजह से कुछ ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है। इनमें से कुछ ट्रेनों का परिचालन 31 दिसंबर तक प्रभावित रहेगा तो कुछ का अगले साल 31 मार्च 2026 तक प्रभावित होगा। एक अप्रैल 2026 के बाद इनके फिर से र्पूर्ण संचालन पर फैसला किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें