फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसपोर्ट यूनियन का चक्का जाम

Fri, 02 Oct 2015 12:57 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश सरकार की ओर से दस साल पुराने वाहनों पर रोक लगाने के फैसले से गुस्साए प्रदेशभर के ट्रांसपोर्टर्स अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। ट्रक यूनियन के नेता नरेंद्र सिंह ने बताया कि ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट यूनियन के बैनर तले वीरवार को जिले भर के ट्रांसपोर्टर्स ने ट्रांसपोर्ट नगर सेक्टर चार में अपने कार्यालय में बैठक की ओर सरकार के इस फैसले के विरोध में रणनीति तैयार की। बैठक में सभी ट्रक यूनियन, थ्री व्हीलर और टेंपो यूनियन से लोगों ने हिस्सा लिया। पिछले दिनों ट्रांसपोर्टर्स ने प्रदेश सरकार तक अपनी मांगें भी पहुंचाई थी, लेकिन प्रदेश सरकार की तरफ से कोई पहल नहीं की गई। इसके विरोध में प्रदेश भर के ट्रांसपोर्टर्स को अनिश्चितकालीन हड़ताल फैसला लेना पड़ा।
विज्ञापन



हड़ताल पर गए यूनियन नेताओं ने कहा कि सरकार अपने किये गए इस फैसले पर दोबारा गौर करे और जल्द से जल्द इस फैसले को वापस ले। उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने बंद करना ही है तो 50  से 100  साल पुरानी फैक्टरियां और सरकारी मिलें चल रही हैं उन्हें बंद करें, जो सरेआम अपनी चिमनियों से जहरीला धुआं उगलती रहती हैं। यूनियन नेताओं का कहना है की सरकार जब तक उनकी मांगें नहीं मान लेती तब तक उनकी यह अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेंगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें