फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश भेजने के बहाने ठगे 24.50 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। विदेश भेजने के नाम पर 24.50 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने जल्द काम होने का आश्वासन देकर रुपये ले लिए। बाद में जब पीड़ित ने दबाव बनाया तो उसे नकली वीजा थमा दिया। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
जसविंद्र सिंह निवासी पटेल नगर कुरुक्षेत्र ने बताया कि वे प्राइवेट नौकरी करते हैं। 2020 में वे विदेश जाने के इच्छुक थे। इसके लिए उन्होंने अपनी कंपनी में कार्यरत क्षितिज से बात की। उसने बताया कि उनका जानकार सुनील निवासी कुडका जागीर, करनाल विदेश भेजने का काम करता है। जब सुनील से बात हुई तो 24.50 लाख रुपये कनाडा भेजने के मांगे। सुनील को दो लाख रुपये और पासपोर्ट एडवांस में दिया। फिर कुछ दिन बाद सुनील का फोन आया कि कुछ और रुपये भेजो। अलग-अलग ट्रांजेक्शन में तीन लाख रुपये खाते में और 10.50 लाख रुपये नकद दे दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद सुनील ने उनकी बात पुणे की स्नेहा और संदीप जोगलेकर से करवाई। उन्होंने भी रुपये मांगे। उनके कहे अनुसार 19 फरवरी 2020 को जेएससी ओवरसीज के बैंक खाते में 4 लाख रुपये डलवा दिए। इसके बाद सुनील उन्हें लेकर पुणे चला गया जहां स्नेह जोगलेकर का बेटा वरुण जोगलेकर व स्नेहा जोगलेकर व एक अन्य लड़की निशा व संदीप जोगलेकर मिले। उन्होंने जल्द काम होने का आश्वासन दिया, इसके बाद पांच लाख रुपये और खाते में डलवा लिए। दो साल तक वे टालमटोल करते रहे। बाद में जब उनसे वीजा और पासपोर्ट मांगा तो उन्होंने नकली वीजा थमा दिया। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें