फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: मरम्मत कार्य के चलते देरी से आईं ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। दिल्ली-अंबाला रेल मार्ग पर चल रहे मरम्मत कार्य का असर ट्रेनों की आवाजाही पर पड़ रहा है। रविवार को करनाल रेलवे स्टेशन पर कई प्रमुख ट्रेनें 30 मिनट से 3 घंटे से अधिक की देरी से पहुंचीं।
विज्ञापन

ट्रेन संख्या 18309 जम्मू तवी एक्सप्रेस करीब 1 घंटा 4 मिनट लेट रही। ट्रेन संख्या 14507 फाजिल्का इंटरसिटी एक्सप्रेस लगभग 3 घंटे 30 मिनट से अधिक देरी से पहुंची। ट्रेन संख्या 14679 अमृतसर इंटरसिटी एक्सप्रेस करीब 2 घंटे 20 मिनट लेट रही। ट्रेन संख्या 11058 मुंबई एक्सप्रेस करीब 50 मिनट से अधिक देरी से पहुंची, जबकि ट्रेन संख्या 64454 कुरुक्षेत्र-दिल्ली मेमू लगभग 59 मिनट देरी से चली। उत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अजय माइकल का कहना है कि मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद ट्रेनों का संचालन फिर से सामान्य हो जाएगा।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें