गांव गोंदर में सीवरेज पाइप लाइन लीक होने से आई दरार दिखाते मकान मालिक। संवाद
निसिंग।
गांव गोंदर में सीवरेज पाइपलाइन लीक होने से मकान में दरारें आ गई हैं। मकान मालिक सोमदत्त शर्मा, जयकुमार और सुल्तान सिंह ने आरोप लगाया कि जनस्वास्थ्य विभाग के ठेकेदार ने निर्माण कार्य के दौरान सरकारी मानकों की अनदेखी की। सीवरेज लाइन और मेनहोल के निर्माण में भारी लापरवाही बरती गई, यहां तक कि गली में मैनहोल सही ढंग से बनाया ही नहीं गया। इसी लापरवाही के चलते पाइपलाइन में लीकेज हुई। इससे आसपास के मकानों में दरारे आ रही हैं। संवाद