फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: महिलाओं को स्वरोजगार के लिए दिया प्रशिक्षण

Sat, 09 Nov 2024 02:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। कृषि विज्ञान केंद्र उचानी में शुक्रवार को एक्स-प्रशिक्षु सम्मेलन तथा किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान चौदह प्रशिक्षुओं को सहायता सामग्री का वितरण किया गया। कृषि विज्ञान केंद्र का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को व्यावसायिक प्रशिक्षण देकर उनके हुनर को विकसित कर स्व -रोजग़ार के लिए तैयार किया जा रहा है।

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर बलदेव राज कांबोज ने कहा कि आज के युग में प्रदेश और देश की उन्नति में महिलाओं का विशेष योगदान है इसलिए आगे आकर व्यवसाय के मामले में भी अपनी मौजूदगी पूरे जोर-शोर से दर्ज करानी होगी। कृषि विज्ञान केंद्र करनाल के वैज्ञानिक डॉ विजय कौशिक ने बताया कि कृषि विज्ञान केंद्र ने गत वर्ष 14 व्यवसायिक प्रशिक्षणों का आयोजन करवाया जिसमें कटिंग एंड टेलरिंग, बेकरी, फ्रूट एंड वेजिटेबल प्रिजर्वेशन, मिल्क प्रोडक्शन तथा नर्सरी शामिल थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुल 370 महिलाओं और 30 पुरुषों ने व्यवसायिक प्रशिक्षण प्राप्त किया, आज उन सभी को मुख्य अतिथि के कर कमलों से सहायता सामग्री का वितरण करवाया गया। उन्होंने बताया कि बहुत सी महिलाएं अपना स्व रोजग़ार की सहायता से अपनी पारिवारिक आय बढ़ाने में अच्छा सहयोग कर रही है। किसानों को भी रबी फसलों के लिए योजना के लिए डॉ. हरविंदर यादव, डॉ. अंकुर चौधरी, डॉ मेहर चंद और डॉ किरण खोखर ने विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें