फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: राम मंदिर दर्शन के लिए 26 को जाएगी ट्रेन, आज और कल कराएं पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। हरियाणा मुख्यमंत्री तीर्थ योजना के तहत ट्रेन से कर्णनगरी के बुजुर्गों को श्री राम मंदिर अयोध्या में दर्शनों के लिए ले जाया जाएगा। 26 मार्च को विशेष ट्रेन से जीटी बेल्ट के जिलों के पात्र बुजुर्गों को रवाना किया जाएगा। नि:शुल्क यात्रा करने के इच्छुक बुजुर्गों को पोर्टल पर अपना पंजीकरण कराना होगा। पंजीकरण पोर्टल 21 और 22 मार्च को खुलेगा। बुजुर्ग के सहयोगी के तौर पर साथ चलने वाले पारिवारिक सदस्य को किराया वहन करनाा होगा। इन्हें भी पोर्टल पर पंजीकरण कराना होगा।
जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी सत्यवान ने बताया कि योजना के तहत 60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों, जिनकी वार्षिक आय 1.80 लाख रुपये से कम है वे इसके पात्र हैं। 26 मार्च को अंबाला से ट्रेन को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। अंबाला से चलकर ट्रेन कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत व दिल्ली में रुकेगी, यहां से निकटवर्ती जिलों के श्रद्धालुओं को ट्रेन में बैठाया जाएगा।
विज्ञापन

पंजीकरण करवाने वाले तीर्थयात्री अपनी पंजीकरण स्लिप, दो पासपोर्ट साइज फोटो और आधार कार्ड की फोटोप्रति 23 मार्च तक सुबह 9 से शाम 5 बजे तक लघु सचिवालय में जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी के कार्यालय में जमा कराएंगे। 60 वर्ष से अधिक आयु के पति-पत्नी में से किसी एक का पंजीकरण होने पर दोनों साथ तीर्थदर्शन के लिए यात्रा पर जा सकते हैं।

स्टेशन पर जारी होंगे पहचानपत्र
चार दिवसीय यात्रा के लिए ट्रेन जिला करनाल से दोपहर बाद चलेगी, इसके लिए श्रद्धालुओं को दोपहर 1:30 बजे तक रेलवे स्टेशन पहुंचना होगा। स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए हेल्प डेस्क भी बनाया जाएगा। यहीं पर यात्रियों को आई-कार्ड दिए जाएंगे। श्रद्धालु अपने साथ पर्याप्त मात्रा में दवाई, कपड़े, कंबल इत्यादि साथ लेकर जाएंगे।
विज्ञापन



खाने-पीने व ठहरना भी नि:शुल्क
एक ट्रेन में 11 कोच होंगे। इनमें से 10 कोच श्रद्धालुओं के लिए और एक कोच सर्विंग स्टाफ के लिए रहेगा। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के लिए खाने-पीने की व्यवस्था, नजदीकी रेलवे स्टेशन से श्रद्धालुओं को तीर्थस्थल तक पहुंचाने के लिए बसों आदि का प्रबंध और ठहरने की व्यवस्था भी हरियाणा सरकार की ओर से नि:शुल्क की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें