फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी के बेटे का अपहरण, छह करोड़ की फिरौती मांगी

Sat, 10 May 2014 09:22 PM IST
अमर उजाला, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के एक जूता व्यापारी के 27 वर्षीय बेटे चेतन सरदाना का अपहरण कर लिया गया। अपहरणकर्ताओं ने व्यापारी से उनके बेटे को छोड़ने के लिए छह करोड़ रुपये की फिरौती मांगी है। पुलिस ने इस मामले में थाना सिविल लाइन में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


डीएसपी हेडक्वार्टर जोगिंद्र राठी के नेतृत्व में छह एसआईटी की टीमें गठित की हैं। अपहरणकर्ताओं ने जूता व्यापारी महेश सरदाना के फोन पर शुक्रवार शाम उनके बेटे चेतन का अपहरण करने की जानकारी दी और उसे छोड़ने की एवज में छह करोड़ रुपये की मांग की।


मॉडल टाउन के मकान संख्या डी-6 निवासी 27 वर्षीय चेतन सरदाना के पिता महेश सरदाना ने थाना सिविल लाइन में पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका बेटा शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे घर से दुकान के लिए निकला था। वे ओल्ड जीटी रोड पर जूते का शोरूम चलाते हैं। वह घर से न तो शोरूम पर पहुंचा और न ही घर वापस आया। उसका मोबाइल बंद होने पर परिवार के लोगों की चिंता बढ़ गई।
विज्ञापन


इसकी सूचना पुलिस को दी गई। चेतन की अंतिम लोकेशन मेरठ रोड पर शुगर मिल के पास की बताई गई। शुक्रवार शाम को चेतन के पिता महेश सरदाना को अपहरणकर्ताओं का फोन आया और छह करोड़ मांगे। उन्होंने कहा कि चेतन उनके कब्जे में है और छह करोड़ रुपये से कम में वह चेतन को नहीं छोड़ेंगे। धमकी देकर उन्होंने फोन रख दिया। अपहरणकर्ताओं की लोकेशन पश्चिमी उत्तरप्रदेश में बताई जा रही है। इसके बाद परिजनों और पुलिस के हाथ पांव फूल गए। जब इस बात का पता शहर के लोगों को लगा तो सरदाना के घर पहुंचने शुरू हो गए।
विज्ञापन






विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें