- हवाई पट्टी के पास कैंटर ने मारी टक्कर
संवाद न्यूज एजेंसी
कुंजपुरा। हवाई पट्टी के पास तेज रफ्तार कैंटर चालक ने ट्रैक्टर-ट्राली को टक्कर मार दी। जिससे ट्रैक्टर-ट्राली चालक की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है। कैंटर को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
सांगाठेडा गांव, गगोंह, सहारनपुर यूपी निवासी अरशद ने कुंजपुरा थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पिता हसमत गांव से जिंदा हसन के साथ ट्रैक्टर-ट्राली पर गन्ने का बीज लेने फफड़ाना गए थे। जब वे गन्ने का बीज लेकर वापस गांव आ रहे थे, हवाई पट्टी करनाल के पास तेज रफ्तार कैंटर चालक ने उसके पिता की ट्रैक्टर-ट्राली को टक्कर मार दी। जिससे ट्रैक्टर-ट्राली सड़क किनारे पलट गई और कैंटर भी उसके नजदीक पलट गया। ट्राली पलटने के कारण उसके पिता ट्रैक्टर के नीचे दब गए जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई और जिंदा हसन गंभीर रूप से घायल हो गया।