फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: मेडिकल कॉलेज के फेज-दो की तैयारी, सीएम कल करेंगे कार्यों का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
- अत्याधुनिक ट्रामा सेंटर बनने से सड़क हादसों में गंभीर मरीजों को मिलेगा बेहतर इलाज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज के फेज-दो की तैयारी शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल 24 फरवरी को फेज-दो के कार्यों का शुभारंभ करेंगे। इसके अलावा अन्य कई विकास योजनाओं का भी शुभारंभ करेंगे। यह कार्यक्रम मेडिकल कॉलेज के सभागार में आयोजित होगा। जिसकी मेडिकल कॉलेज सहित स्थानीय अधिकारियों ने तैयारी पूरी कर ली है।

कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज के फेज-दो के अंतर्गत अत्याधुनिक ट्रामा सेंटर बनाया जाएगा। जिसमें सभी ऑटोमेटिक मशीनें रखी जाएंगी। जिससे सड़क हादसों में गंभीर रूप से घायलों को बेहतर इलाज और उनका जीवन बचाया जा सकेगा। मरीजों की सर्जरी के लिए ओटी की व्यवस्था होगी। अत्याधुनिक ट्रामा सेंटर की टीम भी अलग होगी। टीम में न्यूरो सर्जन, फिजिशियन, ऑर्थोपेडिक सर्जन, एनेस्थीसिया सहित अन्य चिकित्सकों की टीम रहेगी। अत्याधुनिक ट्रामा सेंटर 150 बेड का बनाया जाएगा। इसके अलावा 300 बेड का अस्पताल भी बनाया जाएगा।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में अत्याधुनिक ट्रामा सेंटर बनने के बाद हाॅल में ही चल रही इमरजेंसी का बोझ कम हो जाएगा, क्योंकि सड़क हादसों में घायलों को फिलहाल इमरजेंसी में भेजा जा रहा है। जिससे इमरजेंसी में दाखिल अन्य मरीजों को सुविधा देने में कुछ देरी हो रही है। इसके अलावा इमरजेंसी से पीजीआई रेफर होने के मामलों में कमी आएगी।

एकल भूतल पार्किंग की मिलेगी सुविधा

मेडिकल कॉलेज के नए परिसर में एकल भूतल पार्किंग की सुविधा मिलेगी। जिससे भूतल पर गेट या अन्य परिसर में वाहन नहीं खड़े किए जा सकेंगे। जिससे ट्रामा सेंटर में आने वाली एंबुलेंस या मरीजों को लेकर आने वाले वाहनों को रास्ता मिल सकेगा। चूंकि अधिकतर अस्पतालों की इमरजेंसी के बाहर गलत तरीके से वाहन खड़े होने के कारण एंबुलेंस के आने-जाने में परेशानी होती है। जिसको देखते हुए यहां पर भूतल पार्किंग रखी जाएगी।
विज्ञापन


फेज दो में यह बनेगा

भूतल सहित पांच मंजिला ट्रामा सेंटर कम अस्पताल भवन, परीक्षा हॉल व स्किल लैब, एकल भूतल पार्किंग, आठ मंजिला लड़कों का हॉस्टल, आठ मंजिला लड़कियों का हॉस्टल, आठ मंजिला प्रोफेसर के कमरे, नौ मंजिला एसोसिएट प्रोफेसर के कमरे, नौ मंजिला सहायक प्रोफेसर के कमरे, एक मंजिला क्लब हाउस/सामुदायिक केंद्र, एक मंजिला खेल संकाय, एनिमल हाउस, बायो मेडिकल वेस्ट प्लांट, वर्कशॉप, एसटीपी (सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट), ईटीपी (एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट)।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें