फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: बाल विवाह के खिलाफ ली शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
नीलोखेड़ी। एमडीडी बाल भवन एवं एमडीडी ऑफ इंडिया की ओर से ‘बाल विवाह’ को रोकने के लिए प्रदेशभर में चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के तहत वीरवार को माता राम प्यारी डीएवी पब्लिक स्कूल में आयोजन हुआ। प्रार्थना सभा में एमडीडी ऑफ इंडिया के सदस्यों ने बच्चों और अध्यापकों के साथ बाल विवाह पर विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए शपथ दिलवाई गई।
विज्ञापन


प्रधानाचार्य सतीश शर्मा ने कहा कि बाल विवाह को रोकने के लिए प्रत्येक नागरिक को जागरूक होना पड़ेगा। महर्षि दयानंद सरस्वती ने भी बाल विवाह रोकने के लिए अभियान आंदोलन के रूप में चलाए। हमें भी उनसे प्रेरणा लेकर अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर बाल विवाह रोकने में अहम भूमिका निभानी चाहिए। सामाजिक कार्यकर्ता महाबीर मैहला ने कहा कि बाल विवाह एक कानूनी अपराध है। बाल विवाह करने वाले को दो साल की जेल व एक लाख रुपए जुर्माना हो सकता है। इस अवसर पर रूमा, राखी, दीपा, प्रियंका, सीमा, सावन, सोनिया, सम्मी और सोनू मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें