फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: पुरस्कार के लिए आवेदन का कल अंतिम दिन

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को प्रदेश सरकार की ओर से सम्मानित किया जाएगा। महिला एवं बाल विकास विभाग के माध्यम से सरकार ने कुल 10 पुरस्कार रखे हैं, जिनमें महिलाओं को 21 हजार रुपये से लेकर डेढ़ लाख रुपये तक दिए जाएंगे। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। दो दिसंबर तक आवेदन किए जा सकते हैं।
विज्ञापन

उत्कृष्ट कार्यों के अलावा बहादुरी, समाजसेवा, सरकारी नौकरी में श्रेष्ठ कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा।
इंदिरा गांधी महिला शक्ति पुरस्कार में सबसे ज्यादा डेढ़ लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। जबकि 21-21 हजार रुपये वाले पांच पुरस्कार रखे गए हैं।
इसके अतिरिक्त कल्पना चावला शौर्य पुरस्कार और बहन शन्नो देवी पंचायती राज पुरस्कार में एक लाख रुपय व लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार में 51 हजार रुपये की नकद राशि दी जाएगी। उपायुक्त उत्तम सिंह ने बताया कि विभाग द्वारा महिला एवं बच्चों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं चलाई गई हैं। इसी कड़ी में सरकार द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं के लिए राज्य स्तर पर अवार्ड देने के लिए घोषणा की गई है। अब पात्र महिलाएं अपना आवेदन दो दिसंबर तक ऑफलाइन माध्यम से जिला कार्यक्रम अधिकारी के कार्यालय सेक्टर-4 में जमा करवा सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें