फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: शौचालय गंदगी से अटे, शिक्षक देरी से पहुंचे

विज्ञापन
छात्रा से बात करते एसडीएम राजेश सोनी। संवाद
विज्ञापन
घरौंडा। एसडीएम राजेश सोनी ने शनिवार को गांव बरसत स्थित राजकीय विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। वह प्रार्थना सभा की घंटी बजते ही स्कूल में पहुंच गए। सबसे पहले शिक्षकों का हाजिरी रजिस्टर की जांच की। कुछ शिक्षक लेट पहुंचे। स्कूल के शौचालय गंदगी से अटे मिले। सफाई व्यवस्था भी ठीक नहीं थी।
विज्ञापन

एसडीएम ने नाराजगी व्यक्त की और प्रधानाचार्य को तुरंत व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। एसडीएम ने विद्यार्थियों से संवाद किया। छात्रों से पाठ्यक्रम से जुड़े प्रश्न पूछकर उनकी शैक्षणिक तैयारी का आकलन किया। उन्होंने बताया कि मिड डे मील को लेकर जो समस्याएं सामने आई हैं, उन्हें संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा। एग्रो कंपनी से आने वाले राशन की गुणवत्ता पर भी ध्यान दिलाया जाएगा।
उन्होंने यह भी कहा कि जिन बच्चों के पास जूते नहीं हैं, उनके लिए सामाजिक स्तर पर व्यवस्था की जाएगी। जो बच्चे बिना खाना खाए स्कूल आते हैं, उनके लिए भी उचित कदम उठाने के लिए सरकार को लिखा जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें