फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: आज आसमान पर छा सकते हैं बादल, तापमान होगा कम

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। बुधवार को आसमान में बादलों की आवाजाही बढ़ने से अधिकतम तापमान में आंशिक कमी और रात्रिकालीन तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है। छह से नौ नवंबर के मध्यम मौसम का मिजाज फिर से सामान्य हो सकता है।
विज्ञापन

मंगलवार को हवा में नमी की मात्रा 79 प्रतिशत रही, जिसके कारण आसमान पर धुंध जैसी स्थिति बनी रही। बुधवार को भी यही स्थिति रहने की संभावना है लेकिन चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा राज्य में पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण मंगवार की रात से मौसम के मिजाज में हल्का बदलाव आने की संभावना है। जिससे पांच नवंबर को राज्य में मौसम परिवर्तनशील रह सकता है। दिन के तापमान में हल्की कमी व रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी संभावित लेकिन 6 से 9 नवंबर के दौरान मौसम का मिजाज आमतौर पर खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान फिर से उत्तर व उत्तर पश्चिमी हवाएं हल्की से मध्यम गति से दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने परंतु रात्रि तापमान में हल्की गिरावट की संभावना है।
विज्ञापन

सीएसएसआरआई की जिला मौसम वेधशाला में मंगलवार को अधिकतम तापमान 29.6 व न्यूनतम तापमान 15.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें